डेडबॉडी देख राजा रघुवंशी के भाई के मन में क्या आया? अब लड़कों से कर दी ये अपील

Raja Raghuvanshi Murder: हमारे समाज में हर दिन हजारों घटनाएं होती रहती हैं. इनमें कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिन्हें भुलाना आसान नहीं होता.इन्हीं घटनाओं में से एक राजा रघुवंशी की हत्या भी है जिसे उसकी ही पत्नी के कहने पर अंजाम दिया गया.मेघालय में हुए इस हादसे के लगभग 10 दिनों के बाद राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला था. जब शव को बाहर निकाला गया तो उसमें से कीड़े निकल रहे थे. लोगों पर इस घटना ने बहुत बड़ा असर डाला. इसके बाद से शादी को लेकर अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इसी मामले को लेकर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने लड़कों से एक बड़ी अपील कर दी है.

सड़ चुकी थी डेडबॉडी

दरअसल, 2 जून को जब राजा रघुवंशी की डेडबॉडी मिली तो वो बिल्कुल सड़ चुकी थी और चेहरा भी कंकाल बन गया था. इतना ही नहीं मृत शरीर में कीड़े पड़ चुके थे. विपिन रघुवंशी ने बताया कि राजा की डेडबॉडी उनसे देखी नहीं जा रही थी. जब डेडबॉडी देखी तो एक ही बात मन में आई कि कोई अरेंज मैरिज ना करे. विपिन ने इस दौरान लड़कों से अपील करते हुए कहा कि कुछ भी हो जाए, लेकिन अरेंज मैरिज मत करना.

सोनम ने करवा दी थी पति की हत्या

बता दें कि 23 मई को सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा की हत्या करवा दी थी. इस घटना में सोनम रघुवंशी समेत चार लोगों को मेघालय पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी. वहीं, इस घटना में तीन अन्य आरोपियों में सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल है. राज कुशवाहा के अलावा दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं. बताया जा रहा है कि सोनम ने राज कुशवाहा से शादी करने के लिए ही राजा को मरवा दिया.

राजा की फैमिली के पक्ष में है सोनम का भाई

जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ तो सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद भी राजा की फैमिली के साथ खड़े हो गए. गोविंद ने कहा कि अगर उनकी बहन दोषी है, तो उसे फांसी की सजा दी जाए. गोविंद ने कहा कि राजा उनके भाई जैसा था. इसके अलावा गोविंद बीते दिनों राजा के पिंडदान के समय राजा की फैमिली के साथ उज्जैन पहुंचे थे.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

6 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

14 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

21 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

40 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

59 minutes ago