US-Russia summit
US-Russia summit : यूक्रेन और रूस की जंग को रोकने के लिए कुछ ऐलान हो सकता है। इस बीच मीटिंग से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने आगे का प्लान बता दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पुतिन के साथ उनकी मीटिंग पॉजिटिव रही और प्लान के अनुसार ही चली तो फिर अगली बैठक में रूसी राष्ट्रपति के साथ जेलेंस्की की मुलाकात कराई जा सकती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार, 15 अगस्त को बैठक होनी है। इससे यूक्रेन में तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध के रुकने की उम्मीद बढ़ी है। ट्रंप और पुतिन की अलास्का में होने वाली अहम बैठक पर दुनिया की नजर है।
मीटिंग पर ये जानने के लिए दुनिया की निगाह लगी हुई है कि इस बैठक का क्या नतीजा निकलेगा और अगर युद्ध रुकता है तो किन शर्तों पर सीजफायर होगा। इस बीच सामना आया है कि बैठक में इजरायल-फिलिस्तीन विवाद की तरह का तरीका अपनाया जा सकता है।
इन योजनाओं के तहत रूस एक समर्पित शासी निकाय के माध्यम से यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्सों पर सैन्य और आर्थिक नियंत्रण रखेगा। यूक्रेन की आधिकारिक सीमाएं नहीं बदलेंगी लेकिन क्रेमलिन उन क्षेत्रों में नियंत्रण बनाए रखेगा, जिन पर उसने कब्जा कर लिया है। ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ की रूसी अधिकारियों से इस पर बात हो चुकी है।
अलास्की बैठक से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार यूरोप के नेताओं से बात कर रहे हैं। इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यूक्रेन में युद्धविराम की संभावना है। उन्होंने कहा कि हम शुक्रवार को होने वाली बैठक का समर्थन करने के लिए गठबंधन के रूप में तैयार हैं और मुझे उम्मीद है कि इससे कुछ निकलेगा।
ये भी पढ़े : Krishna Janmashtami 2025: जानें श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, खास पूजन विधि और आध्यात्मिक महत्व
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…