दिल्ली/NCR

दूसरे समुदाय की लड़की से दोस्ती की तो यश को मार डाला…दिल्ली में युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात को एक युवक की बेरहमी से चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें एक नाबालिग भी है। मृतक युवक की पहचान यश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोली पुलिस

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने पूरे मामले को लेकर बताया कि “हमें लक्ष्मी नगर के आरएस ग्रोवर अस्पताल से कॉल आया था। हमें जानकारी मिली कि यश नाम के एक लड़के को मृत घोषित कर दिया गया है। जांच के दौरान हमें पता चला कि यश अपने चचेरे भाई के साथ स्कूटर पर गीता कॉलोनी पीएस इलाके में था। वहां हाथापाई हुई।

पीठ में घोंपा चाकू

हाथापाई के दौरान अमान नाम के एक लड़के ने उसकी पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में 3 लोग शामिल हैं, जिनमें से 2 की पहचान अमान और लकी के रूप में हुई है और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्हें पूर्वी दिल्ली क्षेत्राधिकार से गिरफ्तार किया गया है। अमान का आपराधिक इतिहास रहा है। लकी का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है।

दूसरे समुदाय की लड़की से थी दोस्ती

इधर यश के परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। यश की दूसरे समुदाय की लड़की से दोस्ती थी। लड़की के परिवार वालों ने यश के पिता को भी जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।

 

 

भगवान की शरण में यूपी का माफिया डॉन! जे.जे. शूटआउट का आरोपी बृजेश सिंह बना जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago