जॉब एंड एजुकेशन

CBSE Exam Date : इस तारीख से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा, ऐसे करें शेड्यूल चेक

CBSE Exam Date : 10वीं और कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्रों के लिए काम खबर है। दरअसल, सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की घोषणा कर दी है। आधिकारिक तौर पर परीक्षा शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर शेड्यूल को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

दो घंटे की होगी परीक्षा

जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, ये परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 से शुरू होने वाले हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होंगी, जिसमें कुछ व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा दो घंटे से समय के लिए निर्धारित की गई है।

इन विषयों की होगी परीक्षा

पहले दिन शामिल विषयों में मुख्य शैक्षणिक विषय जैसे अंग्रेजी वैकल्पिक, हिंदी वैकल्पिक, उर्दू वैकल्पिक, संस्कृत वैकल्पिक और इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और अर्थशास्त्र जैसे प्रमुख सामाजिक विज्ञान विषय शामिल हैं। विज्ञान और गणित के विषय जैसे कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स भी परीक्षा के पहले दिन के लिए निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त, समय सारिणी में व्यावसायिक और वैकल्पिक विषय जैसे कि व्यवसाय अध्ययन, लेखा, सूचना विज्ञान अभ्यास, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान और कई क्षेत्रीय भाषाएं जैसे कि पंजाबी, बंगाली, मणिपुरी, मलयालम, फ्रेंच, नेपाली और अन्य शामिल हैं। खुदरा, सूचना प्रौद्योगिकी, वेब अनुप्रयोग, मोटर वाहन, वित्तीय बाजार प्रबंधन, पर्यटन, सौंदर्य और कल्याण, कृषि और अन्य जैसे अनुप्रयुक्त और व्यावसायिक क्षेत्रों के विषय भी पूरक परीक्षा कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

CBSE से पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल आप ऐसे चेक सकते हैं…

-सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग पेज पर शेड्यूल खुल जाएगा।
-अब स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड करें।
-स्टूडेंट्स चाहें तो कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के शेड्यूल का एक प्रिंट आउट ले लें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ की साइबर ठगी, तीन जिलों में मची खलबली

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…

15 minutes ago

रूस ने 450 KM रेंज वाले हथियार से लैस किया MI-28NM नाइट हंटर, जेलेंस्की की बढ़ी चिंता

Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…

45 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

1 hour ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

2 hours ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

3 hours ago