Andhra milk adulteration case: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध ने कहर बरपा दिया है। दूषित दूध पीने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। लालाचेरुवु के चौदेश्वरनगर और स्वरूपनगर इलाकों में स्थानीय ग्वालों द्वारा बेचे जा रहे दूध को पीने के बाद लोगों के अचानक बीमार पड़ने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह मामला सबसे पहले 22 फरवरी को सामने आया था, जब इलाके के कई बुजुर्गों को अचानक गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें पेशाब न आना, उल्टी, पेट दर्द और किडनी फेल होने जैसी समस्याएं शामिल थीं, जिसके चलते कई मरीजों को डायलिसिस की जरूरत पड़ी। तब से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बीमार लोगों का इलाज राजामहेंद्रवरम के अस्पतालों में जारी है।
शासन के अनुसार कोरुकोंडा मंडल के नरसपुरम गांव में वरलक्ष्मी मिल्क डेयरी से करीब 106 परिवारों को दूध की आपूर्ति की जा रही थी, जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है। मामले में संदिग्ध दूध विक्रेता अड्डला गणेश्वरराव (33) को हिरासत में लिया गया है और उसकी डेयरी को सील कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए जिला निगरानी अधिकारी, डॉक्टरों, सूक्ष्मजीवविज्ञानी, बाल रोग विशेषज्ञ, फोरेंसिक विशेषज्ञ, महामारी वैज्ञानिक और गुर्दा रोग विशेषज्ञों को शामिल करते हुए एक त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित किया गया है। वहीं डेयरी पर छापा मारकर दूध के नमूने जांच के लिए हैदराबाद भेजे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मिलावटी दूध पीने से 4 की मौत; 10 लोग अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने डेयरी संचालक को हिरासत में लिया
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…