Categories: नोएडा

नोएडा में 9 साल की मासूम से रेप : पिता के दोस्तों ने मिलकर कई बार की दरिंदगी, भाई ने बताई आपबीती

Noida News : मां के बाद पिता के पास ही बेटियां सबसे ज्यादा सेफ महसूस करती हैं। बेटी को थोड़ी सी भी दिक्कत आए तो पिता का दिल सहम सा जाता है। लेकिन जब पिता उसकी रक्षा नहीं कर पाता है तो उसको कैसा महसूस होता होगा। दरअसल, नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसमें पिता के दोस्तों ने उसकी 9 साल की बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। तीनों दोस्त लगातार उसके घर आते और वारदात को अंजाम देते थे। कक्षा एक में पढ़ने वाली 9 साल की मासूम कुछ समझ पाती उससे पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में पिता जब उसे अस्पताल लेकर गया तब मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची मां और पिता से अलग रहती हैं। पिता अपने तीन बच्चों के साथ नोएडा के सेक्टर-21 में सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था।

तबीयत बिगड़ी तो हुआ मामले का खुलासा

यह घटना तब सामने आई जब मंगलवार को पिता बेटी को किसी निजी अस्पताल में दिखाने ले गया। बच्ची के चेकअप में डॉक्टरों ने ये सुनिश्चित किया कि मासूम का रेप हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, बच्ची कक्षा एक की छात्रा है। वह पिता और अपने दो भाई-बहन के साथ रहती है। उसके पिता सेक्टर-21 में साफ-सफाई का काम करते हैं वहीं वह सर्वेंट क्वाटर में रहते हैं। उसकी मां पिता से कई साल पहले अलग हो गई थी। भाई ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर मेरी बहन ने पापा को बताया की उसके साथ गलत हुआ है, तब जाकर हम डॉक्टर के पास गए और मामले के बारे में बताया।

अधेड़ उम्र के हैवान गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक 35 साल का है जो कपड़े स्त्री का काम करता है, दूसरा 50 साल का सिक्योरिटी गार्ड, तीसरा 55 साल का है जो एक ड्राइवर है। तीनों का बच्ची के घर आना जाना लगा रहता था। जब पिता घर पर नहीं होता इसका फायदा उठाकर दोस्तों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पिता के के दोस्तों के खिलाफ बीएनएस की धारा (पोक्सो) के तहत मुकदमा दर्ज कराया और गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौर करने वाली बात

पुलिस का कहना है कि बच्ची फिलहाल ठीक है। लेकिन नोएडा जैसे शहर में ऐसी घटनाओं का सामने आना चिंता का विषय है। बड़ी तो छोड़ दो छोटी-छोटी मासूम बच्चियां भी सेफ नहीं हैं। इस बच्ची की मानसिक स्थिति क्या रही होगी जब ये सब हो रहा होगा। बच्ची और उसके भाई बहनों का क्या भविष्य होगी क्या बच्ची इस घटना को भूल पाएगी। आरोपियों को सजा होगी कि नहीं। शायद मां साथ रहती तो ऐसी नहीं होती… ऐसे कई सवाल और संभावनाएं सोची जा सकती हैं। लेकिन दरिंदगी का शिकार बनने वाली बच्चियों का जीवन किसी युद्ध के मैदान से कम नहीं होता है। जहां उसको समाज, अपनों से, अपने गुनहगारों ने लड़ना होता है….

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

29 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago