News Big

भगवान कृष्ण के बाद अब श्रीराम पर टिप्पणी से बवाल, अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम रद्द करने की मांग की

Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार भगवान श्रीराम को लेकर उनकी कथित टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'राम जी के पांच बाप थे'। सपा प्रमुख ने इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि पहले भगवान श्रीकृष्ण और अब भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने लिखा, 'ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।' अखिलेश ने अपने बयान में भी धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि बाबा विश्वनाथ की धरती पर एक बाबा भगवान का अपमान कर रहे हैं। पहले प्रभु श्रीकृष्ण और अब प्रभु श्रीराम के पिता को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले पर सनातनी चुप क्यों हैं।

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर भी घिरे थे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी के कारण भी विवादों में आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए नजर आए थे। इसमें उन्होंने श्रीकृष्ण के खड़े होने के अंदाज, कमर और गर्दन की मुद्रा के साथ बांसुरी बजाने को लेकर टिप्पणी की थी। इस वीडियो पर सांसद पप्पू यादव ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग थाने का रुख किया था।

विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी थी सफाई

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने भाव में ठाकुर जी को उलाहना दिया था। उनके मुताबिक, वीडियो का आधा हिस्सा देखकर उन्हें कृष्ण विरोधी बताया जा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया था कि उनका उद्देश्य भगवान राम और भगवान कृष्ण के बीच भेद पैदा करना नहीं था। दोनों एक ही हैं और उनमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनकी बात या भाव से किसी को ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के सवाल पर अखिलेश ने दिखाई तस्वीर

ओम प्रकाश राजभर की ओर से यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या अखिलेश यादव बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने नहीं जाएंगे, सपा प्रमुख ने वाराणसी के दालमंडी में हुई बुलडोजर कार्रवाई की तस्वीर दिखाकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'क्या आप ये भूल जाओगे? ये तस्वीर देखो, ये भूलने वाली नहीं है।'

अखिलेश ने आरोप लगाया कि बनारस में प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने इन्हें बुलाया, लेकिन ये मां गंगा को ही भूल गए। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके बाबा विश्वनाथ और केदारेश्वर घर पर ही बने हुए हैं और वह बिना पूजा किए हाथ जोड़कर बाहर नहीं निकलते। सपा प्रमुख ने कहा कि वह इन नकली सनातनियों से पूछेंगे कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर इस तरह की बातें क्यों कही जा रही हैं। उनके मुताबिक, देश के लोग ऐसे बयानों से दुखी हैं।

ये भी पढ़ें: रात होते ही क्यों बढ़ जाती है पेट में जलन? गैस नहीं, इन 3 बीमारियों का हो सकता है संकेत

Lavanya Dayal

View Comments

Recent Posts

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

12 minutes ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

1 hour ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

2 hours ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

2 hours ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

2 hours ago