Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सिवान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच से पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी के समय सिवान में आतंक और डर का माहौल था। शाह ने कहा कि उन दिनों शहाबुद्दीन जैसे लोगों ने सिवान की जमीन को लहूलुहान किया, लेकिन जनता ने हार नहीं मानी।
उन्होंने कहा, "शहाबुद्दीन के बेटे को रघुनाथपुर से फिर से लालू यादव ने टिकट दिया है। मैं सिवान वालों से कहने आया हूं कि अब मोदी जी और नीतीश कुमार जी का राज है, सौ शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो भी किसी का बाल भी बांका नहीं हो सकेगा। जंगलराज की समाप्ति नीतीश कुमार जी की देन है। सीएम नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।"
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, "आपने 20 वर्षों में विकास का कोई काम किया है तो सिवानवालों को बताइये। विकास नहीं किया मगर आपने चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, रेलवे होटल घोटाला, बीपीएससी भर्ती में घोटाला किया और आय से अधिक संपत्ति के केस में भी फंसे। असली दिवाली 14 नवंबर को मनाया जाएगा जब लालू के बेटे का सुपडा साफ हो जाएगा. ओसाम को नहीं जितने देगें। शहाबुद्दीन के विचाराधारा को नहीं आने देगें।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठिए के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होने कहा, "राहुल बाबा कहते हैं कि घुसपैठियों को बिहार में रहने दो। सिवानवालों मुझे बताइए, घुसपैठियों को बिहार से निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए? मतदाता सूची में घुसपैठिए होने चाहिए क्या? फिर से एक बार NDA सरकार बना दीजिए, एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर करने का काम हमारी सरकार करेगी।"
ये भी पढ़े : बिहार चुनाव से पहले सीताराम केसरी को याद करती कांग्रेस पार्टी , 25 साल बाद आई याद
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…