Cover Story Top

RTI नियमों में बदलाव पर अन्ना हजारे सख्त, 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Mumbai: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए सूचना का अधिकार (RTI) नियमों का विरोध करते हुए बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार इन नियमों को वापस नहीं लेती, तो वह 5 जुलाई से अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उनका कहना है कि 12 जून को लागू किए गए ‘महाराष्ट्र सूचना का अधिकार नियम, 2026’ RTI कानून की मूल भावना और उद्देश्य के विपरीत हैं।

पारदर्शिता पर असर पड़ने की आशंका

हजारे के अनुसार नए नियमों से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता कमजोर हो सकती है और आम नागरिकों के लिए जानकारी प्राप्त करना अधिक कठिन बन जाएगा। उन्होंने RTI आवेदन शुल्क बढ़ाए जाने पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि सरकार ने फीस बढ़ाने के पीछे कोई स्पष्ट वित्तीय आधार या तर्क प्रस्तुत नहीं किया है।

पहचान पत्र अनिवार्य करने पर आपत्ति

उन्होंने RTI आवेदन के साथ पहचान पत्र जमा करने की अनिवार्यता का भी विरोध किया। हजारे का कहना है कि RTI अधिनियम की धारा 6(2) के अनुसार आवेदक को अपनी निजी जानकारी या आवेदन का कारण बताने की बाध्यता नहीं है। उनके मुताबिक यह व्यवस्था व्हिसलब्लोअर और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने वाले लोगों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है।

अन्य प्रावधानों पर भी सवाल

अन्ना हजारे ने ‘एक विषय, एक आवेदन’ नियम को भी अनावश्यक बताया। उनका कहना है कि इससे लोगों को अलग-अलग विषयों के लिए कई आवेदन देने पड़ेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक जटिल और खर्चीली हो जाएगी। उन्होंने अपील खारिज करने, सुनवाई के दौरान कानूनी सहायता पर रोक तथा आवेदक की मृत्यु होने पर मामला समाप्त करने जैसे प्रावधानों की भी आलोचना की है।

ये भी पढ़े: लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 15 परिवारों का दर्द, धुआं बना सबसे बड़ा दुश्मन

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

37 minutes ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

1 hour ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

1 hour ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

1 hour ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago