टेक

Apple के सीईओ ने डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात, 24 कैरेट गोल्ड से बना खास तोहफा किया गिफ्ट

Tim Cook: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खास तोहफा दिया है। अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग के लिए टिम कुक के अतिरिक्त 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा से पहले एप्पल के सीईओ ने ट्रंप न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उन्हें 24 कैरेट गोल्ड के बेस से तैयार कांच का एक खास तोहफा भी दिया है।

टिम कुक के हाथों में नजर आया तोहफा

ट्रंप को दिया गया ये कांच का टुकड़ा बड़ी डिस्क के रूप में टिम कुक (Tim Cook) के हाथों में नजर आ रहा था, जिस पर एप्पल का लोगो और ट्रंप का नाम लिखा हुआ था। इस ग्लास के निचले हिस्से में मेड इन यूएस लिखा था और 2025 की तारीख का भी जिक्र है। गिफ्ट किए गए इस ग्लास की डिजाइनिंग एप्पल में कार्यरत अमेरिकी मरीन कॉर्प्स कॉर्पोरल ने की है। इस ग्लास के बारे में जानकारी देते हुए टिम कुक ने बताया कि ये ग्लास कॉर्निंग कंपनी की लाइन से तैयार किया गया है जबकि इसका सोने का बेस यूटा से आया है।

बड़े कदम की घोषणा

ट्रंप को तोहफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टिम कुक ने यूएस में एप्पल मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार को लेकर बड़े कदम की घोषणा भी की। टिम कुक का कहना है कि अब एप्पल अपने प्रोडक्ट्स में सिर्फ अमेरिका में बने रेयर अर्थ मैग्नेट प्राप्त करेगा और फिर इन मैग्नेट को MP Materials द्वारा डेवलप किया जाएगा, ये कंपनी अमेरिका की फुली इंटीग्रेटेड रेयर अर्थ प्रोड्यूसर है।

यह भी पढ़ें: ओवल में भारत की जीत से पाक को लगी मिर्ची, पूर्व तेज गेंदबाज ने सिराज-कृष्णा पर लगाया बड़ा आरोप

दरअसल, 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त निवेश के बाद अब एप्पल का यूएस में कुल निवेश बढ़कर 600 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। वहीं एप्पल की बढ़ती निवेश योजनाओं के साथ टिम कुक (Tim Cook) ने कहा, हमें पूरे अमेरिका में अपने निवेश को चार सालों में 600 अरब डॉलर तक बढ़ाने और अपने नए अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम की शुरुआत करने पर गर्व है।

यह भी देखें: Maharashtra में BJP की पूर्व प्रवक्ता Aarti Sathe बनेंगी Judge! विपक्ष का सवाल-बवाल | Raj Thackeray

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

17 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago