Others

69 साल के NEET अभ्यर्थी ने MBBS में सीनियर सिटिजंस के लिए 1% आरक्षण की मांग, HC पहुंचे

Senior Citizen NEET Reservation: 69 वर्षीय अशोक बहार, जो NEET UG 2026 के सबसे उम्रदराज अभ्यर्थियों में शामिल हैं, ने मेडिकल शिक्षा में योग्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1% आरक्षण या विशेष कोटा की मांग को लेकर लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि जब दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक और खिलाड़ियों को विशेष कोटा मिलता है, तो सीनियर सिटिजंस को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने अदालत से सरकार को इस संबंध में नीति बनाने का निर्देश देने की मांग की है।

52 साल पुराना डॉक्टर बनने का सपना

अशोक बहार के वकील पंकज धीर सिंह राणा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट पहले ही NEET-UG की आयु सीमा हटा चुका है, इसलिए वरिष्ठ नागरिकों को मेडिकल सीट पाने के साथ आरक्षण का अधिकार भी मिलना चाहिए। अशोक ने पहली बार 1974 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हुए। 2023 में परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण समय पर नहीं पहुंच सके और इस वर्ष मई में उन्होंने दोबारा परीक्षा दी। उनके पिता लखनऊ के प्रतिष्ठित डॉक्टर थे और मां सावित्री देवी उन्हें डॉक्टर बनते देखना चाहती थीं। 1990 में मां के निधन के बाद यह सपना अधूरा रह गया, जिसे उनकी पत्नी डॉ. मंजू बहार ने फिर से जीवित किया। उनके परिवार में करीब 20 डॉक्टर हैं, जिनमें कई विदेशों में कार्यरत हैं।

मजबूत शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि

अशोक बहार ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बॉटनी, जूलॉजी और केमिस्ट्री में B.Sc, कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा, एलएलबी और MBA किया है। वे इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में यूपी-उत्तराखंड के मार्केटिंग हेड रहे, VRS के बाद विदेश मंत्रालय में कंसल्टेंट बने और वर्तमान में हाईकोर्ट के वकील हैं।

अशोक बहार का मानना है कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती और बुजुर्गों को अपने अधूरे सपने पूरे करने का अवसर मिलना चाहिए। अब इस मामले में 21 जुलाई को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़े: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट, RBI करेगा पायलट प्रोजेक्ट

Tanisha Verma

Recent Posts

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

16 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

49 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

1 hour ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

14 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago