Asian Games 2026 India Medals: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत के लिए पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कुराश में पिंकी बलहारा ने महिलाओं की 78 किग्रा कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है। वहीं, शूटिंग में भी भारतीय टीम मेडल की रेस में है। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत भारत की चुनौती पेश कर रही हैं।
सोमवार को एथलेटिक्स में श्रीशंकर मुरली लॉन्ग जंप और गुलवीर सिंह 1500 मीटर के फाइनल में उतरेंगे। बॉक्सिंग में भी प्रिया, कपिल पोखरिया और लवलीना बोरगोहेन अपने-अपने मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे। फिलहाल भारत 37 पदकों के साथ मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
भारत की पिंकी बलहारा ने महिलाओं की 78 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की लिम गाराम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ पिंकी का एशियन गेम्स में दूसरा मेडल पक्का हो गया है। इससे पहले उन्होंने 2018 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि 2022 एशियन गेम्स में क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं।
भारत ने पुरुष वॉलीबॉल के पूल-सी मुकाबले में हांगकांग को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने मैच 25-22, 25-19 और 25-21 से अपने नाम किया। कप्तान जेरोम विनिथ ने जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि जॉन जोसेफ, अश्वल राय और चिराग यादव ने भी उनका साथ दिया। अब भारत का सामना कतर से होगा, जो पूल-सी में शीर्ष स्थान की दौड़ के लिए अहम मुकाबला होगा।
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…
PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…
Darbhanga Silver Robbery BJP Leader: बिहार के दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट का…
Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…