असम

मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और गैंगरेप का आरोप, असम में 3 गिरफ्तार

Assam: असम के कछार जिले में पुलिस ने मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियों के कथित अपहरण और चलती कार में गैंगरेप के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमजद हुसैन लश्कर (20), सद्दाम हुसैन लश्कर (23) और रिंकू दास (25) के रूप में हुई है। तीनों कछार जिले के रहने वाले हैं।

3 अगस्त को सामने आया मामला

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी 3 अगस्त की तड़के करीब 2:30 बजे मिली, जब दोनों लड़कियां ढोलाई थाने पहुंचीं और अपहरण व यौन उत्पीड़न की शिकायत की। कछार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत पाल ने बताया कि पीड़िताओं ने शुरुआत में आरोपियों द्वारा दुष्कर्म के प्रयास की बात कही, बाद में विरोध के बावजूद गैंगरेप का आरोप लगाया।

दोनों ने खुद को नाबालिग बताया, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए और अनिवार्य मेडिकल जांच कराई गई। शुरुआती कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

BNS और POCSO के तहत केस

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) और 87 तथा POCSO एक्ट, 2012 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़े: आगरा में सड़क धंसी तो गड्ढे में उतरे सपा नेता, बोले- ‘यही है सरकार का विकास?’

Tanisha Verma

Recent Posts

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

3 minutes ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

30 minutes ago

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

58 minutes ago

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ की साइबर ठगी, तीन जिलों में मची खलबली

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…

1 hour ago

रूस ने 450 KM रेंज वाले हथियार से लैस किया MI-28NM नाइट हंटर, जेलेंस्की की बढ़ी चिंता

Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…

2 hours ago

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

2 hours ago