छत्तीसगढ़

चार्ल्स शोभराज से प्रेरित ठग गिरफ्तार: 300 से ज्यादा 5-स्टार होटलों को लगाया चूना, रायपुर पुलिस ने भुवनेश्वर से दबोचा

Chhattisgarh: राजधानी रायपुर पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने पिछले तीन दशकों में देशभर के 300 से अधिक फाइव स्टार होटलों को निशाना बनाया। आरोपी महंगे होटलों में ठहरकर उनकी सभी सुविधाओं का लाभ उठाता, बिल चुकाए बिना फरार हो जाता और कई बार होटल का कीमती सामान भी साथ ले जाता था। पुलिस ने उसे ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है।

खुद को गाइड, शिक्षक और योगा ट्रेनर बताकर लेता था कमरा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 69 वर्षीय बिंगसन जॉन के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु के तूतीकोरिन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ देश के 10 से अधिक राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह करीब 15 वर्ष विभिन्न जेलों, जिनमें तिहाड़ जेल भी शामिल है, में रह चुका है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद को विदेशी पर्यटकों का गाइड, अंग्रेजी शिक्षक और योगा टीचर बताकर आसानी से लग्जरी होटलों में कमरा हासिल कर लेता था। होटल स्टाफ का भरोसा जीतने के बाद वह कई दिनों तक ठहरता, सभी सुविधाओं का इस्तेमाल करता और बिल भुगतान के समय बिना चेक-आउट किए फरार हो जाता। कई मामलों में वह होटल का महंगा सामान भी साथ ले जाता था।

चार्ल्स शोभराज से था प्रभावित

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कुख्यात ठग चार्ल्स शोभराज से प्रभावित था और उसी के तौर-तरीकों से ठगी व चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। उसके अनुसार, वह वर्ष 1990 से इस तरह के अपराध कर रहा है और 1996 में पहली बार तिहाड़ जेल गया था। जेल से रिहा होने के बाद उसका अगला निशाना हमेशा कोई न कोई फाइव स्टार होटल होता था।

होटल हयात से लैपटॉप और लाखों का नुकसान

रायपुर के तेलीबांधा स्थित होटल हयात के सिक्योरिटी इंचार्ज सूरज सिंह की शिकायत के अनुसार, आरोपी 25 जून 2026 को होटल में रुका और 27 जून की सुबह बिना औपचारिक चेक-आउट के फरार हो गया। जांच में सामने आया कि उसने 63,755 रुपये का होटल बिल नहीं चुकाया और होटल प्रबंधन द्वारा विशेष अनुरोध पर उपलब्ध कराया गया करीब 1.48 लाख रुपये का लैपटॉप भी साथ ले गया। उसके दिए गए दोनों मोबाइल नंबर बाद में बंद मिले।

72 घंटे में गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन भुवनेश्वर में मिली, जहां से उसे महज 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने होटल का लैपटॉप भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब देशभर में उसके खिलाफ दर्ज मामलों और अन्य होटलों में की गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़े: खामेनेई के अंतिम संस्कार में कौन-कौन से नेता पहुंचे, लाल झंडे का क्या है मतलब और क्यों खास है यह समारोह?

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

27 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

51 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago