Chirag Paswan Congress: केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने चुनाव आयोग की ओर से दी गई सफाई पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जिन मुद्दों को लेकर सवाल उठे थे, उन पर बिंदुवार जवाब दिया है। इससे उनकी चिंता दूर हुई है। चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर चुनिंदा तरीके से सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर SIR को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो यह भी पूछा जाना चाहिए कि केरल और हिमाचल प्रदेश में विपक्ष की सरकार कैसे बनी।
चिराग पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि एक जगह चुनावी प्रक्रिया को गलत और दूसरी जगह सही माना जाए। उन्होंने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि अगर SIR इतना बड़ा मुद्दा था, तो जहां विपक्ष चुनाव जीता, वहां वह कैसे जीत पाया। उन्होंने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे भी पूछा जाना चाहिए कि वह अपना चुनाव कैसे जीतीं। चिराग ने कहा कि विपक्ष को सेलेक्टिव आलोचना करने के बजाय सवाल सही तरीके से उठाने चाहिए। चिराग पासवान ने इससे पहले भी कहा था कि चुनावी व्यवस्था को लेकर जनता के मन में किसी तरह का संदेह पैदा नहीं होना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर स्पष्ट रूप से अपनी स्थिति रखने की मांग की थी। अब आयोग की सफाई के बाद उन्होंने कहा कि वह जवाब से संतुष्ट हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने प्रयागराज में युवाओं की मौजूदगी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का जुटना उनके उस विश्वास को मजबूत करता है, जिसके साथ उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। चिराग ने कहा कि युवाओं का समर्थन यह संकेत देता है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी सोच के साथ आगे बढ़ रही है और उन्हें जनता का साथ मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में मस्जिद के बाहर हंगामा, पथराव के जवाब में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…
CBSE Three Language Policy: सुप्रीम कोर्ट ने CBSE में मौजूदा कक्षा 6 के छात्रों को…
Rajan Rizvi Arrest: मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश…
Afghanistan Pakistan Border: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़…
Delhi: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-5 में 25 सितंबर की शाम करीब 7:20 बजे एक डिलीवरी…
Delhi: 1 नवंबर से अधिकृत पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना किया जाएगा, ताकि निजी वाहनों…