Plane Engine Fail at Delhi Airport: देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा टल गया। ज्यूरिख (ZRH) के लिए रवाना हो रही स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस की फ्लाइट LX 147 के इंजन में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 3 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना तड़के 2 बजे की है। स्विस एयर का विमान रनवे संख्या 28/10 से उड़ान भरने की तैयारी में था। टेकऑफ की प्रक्रिया के दौरान अचानक विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली। इंजन फेल होने की पुष्टि होते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाई और उड़ान रद्द करने का फैसला लिया।
विमान में उस समय 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। खतरे की गंभीरता को देखते हुए सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स की मदद से विमान से बाहर निकाला गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा के सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया।
Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…
Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…
Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…
Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…
Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…
Jensen Huang Net Worth: Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति में सोमवार को शेयर…