Delhi Blast
Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद देश की राजनीति काफी ज्यादा तेज हो गई है। इसी बीच PDP प्रमुख मेहबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कई सवाल उठाए हैं। जिसके बाद BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता आतंकवाद को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि शहजाद पूनावाला ने मेहबूबा मुफ्ती के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का इक इकोसिस्टम आतंकियों को सामान्य दिखाने की कोशिश करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्ती पहले भी बुरहान वानी जैसे आतंकियों को निर्दोष बता चुकी हैं। पूनावाला ने कहा कि ऐसे बयान देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं और यह संदेश देते हैं कि आतंकवाद को राजनीति के नाम पर सही ठहराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह केवल मेहबूबा मुफ्ती का मामला नहीं है। पी. चिदंबरम और अबू आजमी जैसे नेताओं ने भी पहले ऐसे बयान दिए हैं जो आतंकवाद को परिस्थितियों का नतीजा बताते हैं। BJP प्रवक्ता का कहना है कि ये लोग वोट बैंक नीति को राष्ट्रीय नीति से ऊपर रखते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि श्रीनगर में एक बैठक के दौरान मेहबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार दावा करती है कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है, लेकिन कश्मीर की समस्याएं दिल्ली तक पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अगर एक पढ़ा-लिखा युवा RDX बांधकर खुद को और दूसरों को मार देता है तो इसका मतलब है कि देश में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है।
ये भी पढ़ें: पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का
इसके साथ ही मुफ्ती ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार वोटों के लिए हिंदू-मुस्लिम मुद्दे को बढ़ावा दे रही है, लेकिन इससे देश किस दिशा में जा रहा है यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित बनाने का वादा किया था, लेकिन अब दिल्ली भी असुरक्षित हो रही है।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…