दिल्ली/NCR

दिवाली की रात ‘फायर अलर्ट’ बनी दिल्ली: 400 से ज्यादा जगह लगी आग, ट्रांसपोर्ट नगर में जलकर राख हुई बिल्डिंग

Delhi News: दिवाली की जगमगाती रात दिल्ली के लिए रोमांच और डर दोनों लेकर आई। जहां एक ओर शहर रोशनी से नहा रहा था, वहीं दूसरी ओर राजधानी में 400 से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाओं ने दमकल विभाग को पूरी रात अलर्ट पर रखा। सबसे बड़ी घटना संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में हुई, जहाँ देर रात एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हालांकि, फायर कर्मियों की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, दीपावली की रात रात 12 बजे तक कुल 269 फायर कॉल्स दर्ज की गईं, जबकि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 138 कॉल्स और आईं। यानी कुल मिलाकर 400 से अधिक आग की घटनाएं रिपोर्ट हुईं जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक हैं।

संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में भीषण अग्निकांड

राजधानी का प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर सोमवार रात अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया, जब करीब 1:30 बजे एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही 27 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग का पूरा गोदाम और दुकानों का हिस्सा जलकर राख हो गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका औद्योगिक गतिविधियों और गोदामों से भरा हुआ है, जिससे आग तेजी से फैल गई। टीमों ने आसपास की इमारतों को सुरक्षित कर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आग का मुख्य कारण स्टोरेज मटेरियल में लगी चिंगारी या पटाखों से निकली चिंगारी हो सकती है, हालांकि जांच अभी जारी है।

पूरी रात अलर्ट पर रही दमकल टीमें

दिल्ली फायर सर्विस ने पहले से ही 23 संवेदनशील लोकेशनों पर फायर टेंडर तैनात किए थे, जिनमें औद्योगिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र शामिल थे। विभाग ने बताया कि अधिकांश घटनाएं पटाखों और लापरवाही के कारण हुईं। छोटे पैमाने की आगजनी की घटनाएं पूरे शहर में फैली रहीं कहीं झाड़ियों में, तो कहीं कचरे के ढेर में या मकानों की छतों पर।

दमकल अधिकारियों ने राहत की बात यह बताई कि इतनी बड़ी संख्या में आग की घटनाओं के बावजूद किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। विभाग ने अपील की है कि त्योहारों पर लोग सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि उत्सव का माहौल हादसे में न बदल जाए।

ये भी पढ़े:  दीपावली पर हादसों की दहशत, नवी मुंबई में सिलेंडर फटने और आग लगने से 6 की मौत, कई झुलसे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago