पुलिस ने 50 लाख के ड्रग्स के साथ पांच को किया गिरफ्तार
Noida News : नोएडा पुलिस (Noida Police) और सीआरटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना फेस-2 की पुलिस टीम ने एक्सप्रेसवे सर्विस रोड सेक्टर-93 कट के पास छापेमारी कर 26.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई नोएडा पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहर को नशीले पदार्थों के व्यापार से मुक्त कराना है।
इस ऑपरेशन में पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन राव (24 वर्ष, सेक्टर 66 ममूरा निवासी), अजीम (22 वर्ष, तिगड़ी एक्सटेंशन निवासी), शमीम (28 वर्ष, दिल्ली के अकबरपुर निवासी), बंटी कुमार (28 वर्ष, बुलंदशहर के कालोली गांव निवासी) और सूरज राव (29 वर्ष, मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी, वर्तमान में सेक्टर 66 ममूरा में रहता है) शामिल हैं।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि ओझी गांजा थाईलैंड से मंगाया जाता था, जबकि शिलांग और मैंगो गांजा पूर्वोत्तर राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों से लाया जाता था। तस्करी के दौरान 2 किलोग्राम ओझी गांजा, 8 किलोग्राम शिलांग गांजा और 16.5 किलोग्राम मैंगो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह एनसीआर क्षेत्र की यूनिवर्सिटियों, कॉलेजों और सोसाइटियों में नशीले पदार्थों की पहुंचाता था। आरोपी पकड़े जाने के डर से लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे और व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल करते थे ताकि पुलिस उन्हें ट्रैक न कर सके। बरामदगी में तीन मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं ये वाहन नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए इस्तेमाल होते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में से अधिकतर अशिक्षित हैं, जबकि बंटी कुमार ने बीए तक की पढ़ाई की है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का कोई निश्चित ग्राहक नहीं था, बल्कि ये जहां भी ज्यादा दाम मिलता था, वहीं गांजा बेचकर मुनाफा कमाते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना फेस-2 की पुलिस टीम और सीआरटी टीम की इस संयुक्त कार्रवाई से नोएडा में नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…