Greater Noida News Action against land mafias intensified, court ordered to register a case
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो वेस्ट) के पतवाड़ी गांव में फ्लैट का सपना दिखाकर कई निवेशकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि भूमाफिया गिरोह ने उन्हें आसान किस्तों में फ्लैट बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। जब पुलिस से मदद नहीं मिली, तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद जिला न्यायालय ने बिसरख थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
निवेशकों के मुताबिक, सुनील, दिनेश और रविंद्रनाथ यादव जैसे कई लोग आरोपित गिरोह के जाल में फंसे। गिरोह ने उन्हें पतवाड़ी गांव में फ्लैट देने का वादा किया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी किसी को फ्लैट नहीं दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि उनसे 10 से 15 लाख रुपये तक की ठगी की गई है।
जब उन्होंने इस मामले में स्थानीय पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों को यह भी पता चला कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस पर उन्होंने अदालत में केस दायर किया। अदालत के आदेश के बाद बिसरख थाना पुलिस अब चार भूमाफिया के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।
ये भी पढ़ें : Gen Z की डेटिंग भाषा क्या है असली मतलब, जानें रिश्तों में बदलाव की नई परिभाषा
इस घटना ने सवाल उठाए हैं कि किस तरह से भूमि माफिया आम लोगों को ठगने के लिए नये-नये तरीके अपनाते हैं, और इन पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि भविष्य में किसी को ऐसे धोखाधड़ी का शिकार न होना पड़े।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…