Cover Story Latest

टॉयलेट सीट के अंदर से आ रही थी फुंकार, तोड़ी सीट तो निकला 6 फीट का जहरीला कोबरा

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम के गाड़ौली कलां गांव में एक घर के बाथरूम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टॉयलेट सीट के अंदर से लगातार सांप के फुंकारने की आवाज आने लगी। काफी देर तक आवाज सुनाई देती रही, लेकिन सांप नजर नहीं आया। सूचना मिलने पर वन्यजीव संरक्षण कर्मी अनिल गंडास टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

टॉयलेट सीट तोड़कर किया रेस्क्यू

जांच के दौरान सीट के भीतर से फुंकार तेज सुनाई दी। संकरी जगह में सांप के छिपे होने का अंदेशा होने पर रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा के लिए टॉयलेट सीट तोड़ने का फैसला किया। सीट हटाते ही करीब 6 फीट लंबा बेहद जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना से परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

शहरीकरण से बढ़ रही सांपों की मौजूदगी

अनिल गंडास के मुताबिक बढ़ते निर्माण और शहरीकरण से जंगल व खेत कम हो रहे हैं, जिससे सांपों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हुआ है। भोजन और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में वे रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं। मानसून में घटनाएं और बढ़ जाती हैं। अगस्त में करीब 70, जबकि पिछले तीन महीनों में 200 से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बारिश में घर के आसपास सफाई रखने, सांपों के संभावित ठिकानों पर नजर रखने, जमीन पर सोने से बचने और मच्छरदानी लगाने की सलाह दी। खाना खुला न छोड़ें, क्योंकि इससे चूहे आते हैं और चूहे सांपों का भोजन हैं।

सर्पदंश पर तुरंत अस्पताल जाएं

सांप काटने पर घबराने या झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल जाने की अपील की गई है। समय पर एंटी-वेनम मिलना जान बचाने में बेहद जरूरी है। गाड़ौली कलां की घटना में राहत रही कि कोबरा का समय रहते पता चला और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

ये भी पढ़े: आगरा ट्रेन हत्याकांड: महिला के टुकड़े कर सूटकेस में रखे, 24 दिन बाद पति-पत्नी मणिपुर से गिरफ्तार

Tanisha Verma

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

8 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

9 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago