गुजरात

अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 2 घायल

Gujarat News : अहमदाबाद ग्रामीण के धोलका डिवीजन के कोठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धोलेरा एक्सप्रेस हाईवे पर वेजलका गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर आरसीसी बैरिकेड से जा टकराई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान कल्पेशभाई मोहनभाई पटेल, कोमलबेन कल्पेशभाई पटेल और अदिति कुणालभाई जानी के रूप में हुई है। घायलों में कल्पेशभाई पटेल और कृपा कुणालभाई जानी को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भावनगर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग सूरत के बी-1107 रेजीडेंसी के निवासी थे। मृतक परिवार मेहसाणा से सालंगपुर दर्शन के लिए जा रहा था। वे अपने भाई की होंडा अमेज कार से यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर चढ़ते समय चालक का नियंत्रण कार से हट गया, जिससे वाहन तेज रफ्तार में बैरिकेड से टकरा गया और हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही धोलका के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश प्रजापति और कोठ पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी और बैरिकेड के पास सड़क पर मोड़ होने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Kajal Sharma

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

12 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

18 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago