Cover Story Big

पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं, सिर्फ यात्रा दस्तावेज; MEA ने दी स्पष्टता

New Delhi: पासपोर्ट को नागरिकता और सरकारी लाभों के लिए पात्रता का प्रमाण मानने को लेकर बढ़ती भ्रम की स्थिति के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पासपोर्ट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए जारी किया जाने वाला दस्तावेज है, इसे नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए। हालांकि पासपोर्ट केवल भारतीय नागरिकों को ही जारी किया जाता है।

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा सुधार

सरकार के अनुसार कई मामलों में पासपोर्ट जारी होने का समय घटकर पांच कार्यदिवस रह गया है, जबकि पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSK) में आवेदकों का औसत समय 45 मिनट से कम हो गया है। मई 2025 से सभी नए पासपोर्ट में ICAO मानकों के अनुरूप सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और धोखाधड़ी कम होगी।

नेटवर्क विस्तार और बढ़ती वैश्विक पहुंच

देशभर में अब 545 पासपोर्ट सेवा केंद्र कार्यरत हैं, जो एक दशक पहले की तुलना में छह गुना वृद्धि है। इस वर्ष 20 नए केंद्र खोले जाएंगे और 2027 तक हर लोकसभा क्षेत्र में कम से कम एक पासपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। दूरदराज क्षेत्रों में मोबाइल टीमें और विशेष शिविरों के जरिए पिछले वर्ष लगभग 3 लाख लोगों को पासपोर्ट जारी किए गए।

भारत की केवल 10% आबादी के पास पासपोर्ट है। वहीं भारत ने यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों सहित 25 देशों के साथ 27 मोबिलिटी समझौते किए हैं। भारतीय पासपोर्ट धारकों को 27 देशों में वीजा-फ्री, 47 देशों में वीजा-ऑन-अराइवल और 66 देशों में ई-वीजा सुविधा मिल रही है।

विदेश रोजगार और प्रवासी कल्याण

अक्टूबर 2022 से eMigrate 2.0 पोर्टल के माध्यम से करीब 7 लाख भारतीय श्रमिकों को इमिग्रेशन क्लियरेंस मिला है। 17 पासपोर्ट कार्यालयों में रैंडम प्रोसेसिंग सिस्टम लागू किया गया है। विदेश जाने वाले श्रमिकों को सांस्कृतिक और कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अगले सप्ताह भारत जर्मनी, इटली, जापान, रूस और डेनमार्क की भागीदारी वाला मानव संसाधन मोबिलिटी फोरम आयोजित करेगा। खाड़ी देशों और सिंगापुर में संकटग्रस्त भारतीय महिलाओं के लिए कानूनी व मनोवैज्ञानिक सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य पासपोर्ट को सीमित लोगों की सुविधा से आगे बढ़ाकर करोड़ों भारतीयों के लिए सुलभ बनाना है।

ये भी पढ़े: Hormuz Strait पर नहीं लगेगा कोई शुल्क! ट्रंप बोले- ईरान ने टोल और अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाने का दिया भरोसा

Tanisha Verma

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

59 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago