Strait Of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि ईरान ने अमेरिका को आश्वासन दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल, बीमा शुल्क या अन्य अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जाएगा। ट्रंप ने Truth Social पर कहा कि ईरान ने स्पष्ट किया है कि इस रणनीतिक जलमार्ग के उपयोग पर किसी तरह की फीस नहीं होगी।
हाल के दिनों में ईरानी अधिकारियों और ओमान के साथ समुद्री सेवाओं को लेकर हुई चर्चाओं के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि ईरान भविष्य में ट्रांजिट शुल्क लगा सकता है। यह जलमार्ग दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का लगभग 20% संभालता है।
ईरान को पैसे देने की खबरों का खंडन
ट्रंप ने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका ने वार्ता के तहत ईरान को धनराशि दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को कोई पैसा नहीं दिया है और न ही उसकी राशि जारी की गई है।
हालांकि ट्रंप ने बताया कि अमेरिका के नियंत्रण में मौजूद कुछ ईरानी फंड्स को जारी किया जा सकता है, लेकिन उनका उपयोग केवल अमेरिकी कृषि उत्पादों जैसे मक्का, गेहूं और सोयाबीन खरीदने के लिए होगा, क्योंकि ये वस्तुएं ईरान को तत्काल चाहिए।
जमे हुए फंड्स पर अमेरिका की निगरानी
अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance के अनुसार, Jared Kushner और कतर के सहयोग से तैयार प्रस्ताव के तहत ईरान के अनफ्रीज किए गए फंड्स के इस्तेमाल पर अमेरिका और कतर दोनों की मंजूरी जरूरी होगी। इन पैसों का उपयोग केवल मानवीय जरूरतों और अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद के लिए किया जाएगा।
यह व्यवस्था 2023 में दक्षिण कोरिया में फंसे ईरानी फंड्स के इस्तेमाल वाले मॉडल जैसी होगी, जिसमें धनराशि केवल भोजन और दवाइयों जैसी स्वीकृत मानवीय जरूरतों पर खर्च की जा सकती थी। इससे यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि पैसा आतंकवाद या सैन्य गतिविधियों तक न पहुंचे।
ये भी पढ़े: सिंगापुर एयरलाइंस फ्लाइट में क्रू मेंबर से छेड़छाड़, भारतीय यात्री को 6 महीने की जेल

