व्यापार

क्या डूब रही है इंडिगो? गिरते शेयर और बढ़ती शिकायतों ने बढ़ाई टेंशन

IndiGO Share : देश में कपनी इंडिगो एयरलाइन को लेकर इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है। ये मामला इतना बड़ा हो गया कि सरकार को इसमें अपना हस्तक्षेप करना पड़ा और डीजीसीए ने कंपनी को नोटिस जारी किया। बीते एक सप्ताह से लगातार उड़ानें रद्द होने, देरी और यात्रियों की बढ़ती शिकायतों ने इंडिगो के प्रति बाजार में नकारात्मक माहौल बना दिया है। इसका सीधा असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा, जो इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 7% तक लुढ़क गए।

इंडिगो के शेयरों में बड़ी गिरावट

इंडिगो पिछले कुछ दिनों से उड़ान रद्द होने, देरी और यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के कारण आलोचनाओं में रहा है, जिसका असर इसके शेयरों पर भी दिखा। निवेशकों की चिंता के बीच शेयरों में भारी गिरावट आई।

हालांकि एयरलाइन का कहना है कि वह उड़ानों की संख्या बढ़ाने और ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सुधारने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी बीच, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने मौजूदा संकट को निवेशकों के लिए “बेहतरीन खरीदारी का मौका” बताया है। फर्म ने इंडिगो के शेयर पर Buy रेटिंग देते हुए 7,025 रुपये का लक्ष्य रखा है, जो अभी के भाव से लगभग 31% की संभावित बढ़त दिखाता है। जेफरीज के मुताबिक, मौजूदा हालात के पीछे सरकार द्वारा किए गए नियमों में बदलाव और कुछ परिचालन कमियां जिम्मेदार हैं।

इंडिगो धीरे-धीरे अपनी सेवाओं को सामान्य करने की कोशिश कर रहा है। रविवार को एयरलाइन ने 1,650 उड़ानें संचालित कीं, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 1,500 थी। एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी 30% से बढ़कर 75% तक पहुंच गया है। कुछ दिन पहले, 5 दिसंबर को, इंडिगो को एक ही दिन में 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

हालात को काबू में लाने के लिए, कंपनी ने वीकेंड में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) बनाया, जिसमें बोर्ड के प्रमुख सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है ताकि एयरलाइन जल्द से जल्द पूरी तरह पटरी पर लौट सके।

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

7 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

8 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

9 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

9 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

9 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago