जम्मू कश्मीर

J&K के डिप्टी CM के काफिले में शामिल तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आया बिहार का एक व्यक्ति, मौत

Jammu Deputy CM Convoy: जम्मू के बाहरी इलाके गंग्याल में शनिवार रात करीब 9:05 बजे एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय भारत कापर की मौत हो गई। बिहार के समस्तीपुर निवासी कापर इलाके की एक दुकान में काम करते थे और सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के काफिले में शामिल तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने तुरंत वाहन से उतरकर घायल भारत कापर को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काफिला डिप्टी सीएम को उनके आवास पर छोड़कर लौट रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया है। FIR दर्ज कर हादसे की सटीक परिस्थितियों की जांच की जा रही है। घटना ने देर रात शहरी इलाकों में वीआईपी काफिलों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़े: टोरंटो में हिमांशी खुराना हत्याकांड का खुलासा, 7 महीने बाद एयरपोर्ट से आरोपी गिरफ्तार

Tanisha Verma

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

12 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

38 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago