झारखंड

Jharkhand News: चंपई सोरेन का बड़ा ऐलान,  चाईबासा की घटना के विरोध में बुधवार को रहेगा कोल्हान बंद

Jharkhand News:  झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने चाईबासा में ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज पर हेमंत सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि संथाल परगना को बचाना है उसे किसी अन्य धर्म या समुदाय का परगना बनने नहीं देंगे। इसके साथ ही चाईबासा की घटना को लेकर चंपई सोरेन ने बुधवार को कोल्हान बंद का आह्वान किया है।

जमशेदपुर पहुंचे चंपई सोरेन

बता दें कि चंपई सोरेन ने मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की हेमंत सरकार पर जमकर  हमला किया, साथ ही कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की ।

बता दें कि पूर्व सीएम ने चाईबासा लाठीचार्ज की घटना अपना गुस्सा व्यक्त किया है, और उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस राज्य में आदिवासियों की रक्षा नहीं हो रही है। आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है भोगनाडीह सिमर टोली नगड़ी के बाद अब चाईबासा की यह घटना साफ बता रही है कि इस राज्य में आदिवासियों की दशा और दिशा क्या है।

चंपई ने कहीं बड़ी बातें

पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना को किसी अन्य धर्म या समुदाय परगना नहीं बनाना है संथाल को बचाना है। चंपई सोरेन ने कहा कि सोमवार देर रात झारखंड की महागठबंधन सरकार ने चाईबासा में नो एंट्री की मांग लेकर आदिवासियों के आंदोलन को कुचलने की जिस प्रकार कोशिश की है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी।

ये भी पढ़ें: CJI : भारत को जल्द मिलेगा नया CJI, जस्टिस सूर्यकांत बन सकते हैं देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश

Sapna Yadav

Recent Posts

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश के गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने का मामला, इंचार्ज बोलीं- बाहरी नहीं, छात्राओं की शरारत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…

51 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

1 hour ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago