Delhi News
Delhi News : दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार शाम उनका शव घर में चुनरी से लटका हुआ मिला।
जानकारी के मुताबिक, दीप्ति का अपने पति हरप्रीत चौरसिया के साथ विवाद चल रहा था। दोनों की शादी वर्ष 2010 में हुई थी और उनका 14 साल का एक बेटा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दीप्ति ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में प्यार और भरोसे की बातें लिखी हुईं है। नोट में लिखा, अगर प्यार नहीं, भरोसा नहीं किसी रिश्ते में तो फिर रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है।
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीप्ति मानसिक तनाव या किसी अन्य परेशानी से जूझ रही थीं या नहीं।
ये भी पढ़े: Margashirsha Purnima 2025 : रवि योग में खुलेंगे सौभाग्य के द्वार, जानें कब और कैसे पाएं महालाभ
Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…
Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…
Jensen Huang Net Worth: Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति में सोमवार को शेयर…
Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…
Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…
Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…