कर्नाटक

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के घर-दफ्तर पर ED की दस्तक, बेटी के ठिकानों पर भी छापा

ED Raid PWD Minister's Location: कर्नाटक में बुधवार सुबह ED की कार्रवाई से सियासी हलचल तेज हो गई। प्रवर्तन निदेशालय ने PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी की टीमें राज्य में करीब 18 जगहों पर तलाशी ले रही हैं, जिसमें बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित मंत्री का आवास भी शामिल है।

ED कार्रवाई की विस्तृत जानकारी का इंतजार

ED की इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामला पूरी तरह नया है। इसका मंत्री सतीश जारकीहोली के रिश्तेदार और आबकारी विभाग के अधिकारी वाई. डी. मंजूनाथ से जुड़े पुराने मामले से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल जांच किस मामले में की जा रही है और ED को क्या जानकारी मिली है, इसे लेकर एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Sunil Gupta

Recent Posts

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

17 minutes ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

1 hour ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

2 hours ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

2 hours ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

3 hours ago