Friday, Sep 25

होम = कर्नाटक = कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के घर-दफ्तर पर ED की दस्तक, बेटी के ठिकानों पर भी छापा

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के घर-दफ्तर पर ED की दस्तक, बेटी के ठिकानों पर भी छापा

ED Raid PWD Minister's Location: कर्नाटक में बुधवार सुबह ED की कार्रवाई से सियासी हलचल तेज हो गई। प्रवर्तन निदेशालय ने PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी की टीमें राज्य में करीब 18 जगहों पर तलाशी ले रही हैं, जिसमें बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित मंत्री का आवास भी शामिल है।

ED कार्रवाई की विस्तृत जानकारी का इंतजार

ED की इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामला पूरी तरह नया है। इसका मंत्री सतीश जारकीहोली के रिश्तेदार और आबकारी विभाग के अधिकारी वाई. डी. मंजूनाथ से जुड़े पुराने मामले से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल जांच किस मामले में की जा रही है और ED को क्या जानकारी मिली है, इसे लेकर एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।