महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा में बैठकर मोबाइल पर गेम खेलते दिखे मंत्री कोकाटे, शरद गुट के विधायक ने शेयर किया वीडियो

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एनसीपी (शरद पवार) के विधायक ने मंत्री माणिकराव कोकाटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में विधानसभा के अंदर मंत्री कोकाटे मोबाइल में गेम खेलते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर एनसीपी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की आलोचना की है। रविवार को रोहित पवार ने कहा कि यह पार्टी बीजेपी की सलाह के बिना कोई काम नहीं कर सकती। अब कोकाटे के वीडियो पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है।

BJP की सलाह के बिना काम नहीं कर सकता अजीत गुट

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एनसीपी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने लिखा कि सत्तारूढ़ एनसीपी (अजीत पवार) गुट बिना बीजेपी की सलाह के कोई काम नहीं कर सकता। यही कारण है कि राज्य में कृषि से जुड़े कई मुद्दे अभी भी लंबित हैं। पवार ने कहा कि रोजाना 8 किसान आत्महत्या कर रहे हैं उसके बावजूद कृषि मंत्री के पास कोई काम नहीं है। वह रमी खेलने में व्यस्त दिखते हैं।

यह भी पढ़ें: निशु खान के घर पर रची गई थी चंदन मिश्रा हत्याकांड की साजिश, आरोपी तौसीफ बादशाह की हुई गिरफ्तारी

इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Politics) पर किसानों के साथ धोखेबाजी और विश्वासघात करने का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य में किसान मर रहे हैं और कृषि मंत्री अपने मोबाइल फोन में गेम खेल रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को धोखेबाज और विश्वासघाती बताते हुए कहा कि इनको किसानों की कोई चिंता नहीं है। साथ ही कांग्रेस नेता ने किसानों से सरकार को सबक सिखाने की अपील भी की।

यह भी देखें: Parliament Monsoon Session: इंडिया अलायंस की बड़ी रणनीति! Modi सरकार को घेरने की तैयारी तेज |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago