Breaking

सरकार के साथ मीटिंग बेनतीजा रहने पर ट्रांसपोर्टर्स ने महाराष्ट्र में की हड़ताल, नए नियमों पर मांगा लिखित आश्वासन

Transport operators strike in Maharashtra: महाराष्ट्र में परिवहन संगठनों ने ई-चलान और बढ़े हुए टैक्स के विरोध में गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में परिवहन सेवाएं ठप रही। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक लाख ड्राइवर और वाहन मालिक मुंबई के आजाद मैदान में जुटकर प्रदर्शन करेंगे। वाहन चालकों का कहना है कि मौजूदा नियम और भारी जुर्माना उनके लिए आर्थिक और कानूनी रूप से नुकसानदायक साबित हो रहे हैं।

हड़ताल का ओल-उबर ने भी किया समर्थन

ट्रक ऑपरेटरों, बस संघों, टैक्सी यूनियनों, टेम्पो चालकों और रिक्शा समूहों का महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर्स एक्शन कमेटी प्रतिनिधित्व करती है। आंदोलन को ट्रकों और लोडिंग वाहन चालकों के अलावा स्कूल बस, निजी टूरिस्ट बस, टेंपो, टैक्सी, ऐप आधारित कैब (ओला और उबर), और ऑटो रिक्शा यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। इससे राज्य की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की आशंका है।

ई-चालान नियम का विरोध कर रहे हैं वाहन चालक

परिवहन यूनियनों का आरोप है कि नए नियम ड्राइवरों के लिए बेहद कठोर और आर्थिक रूप से बोझिल हैं। उनका कहना है कि अगर कोई ड्राइवर ई-चालान को चुनौती देना चाहता है, तो उसे पहले कुल जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि जमा करनी पड़ती है, जो कई मामलों में उनके लिए भारी पड़ जाती है। संगठनों का यह भी दावा है कि यह व्यवस्था ड्राइवरों को पहले से ही दोषी मानने की धारणा पर आधारित है। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में डिजिटल जुर्माने की राशि वाहन की कीमत से भी ज्यादा बताई जा रही है, जिससे ड्राइवरों और वाहन मालिकों में भारी नाराजगी है।

संगठन और सरकार की बैठक बेनतीजा रही

हड़ताल से पहले परिवहन संगठनों और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के बीच बैठक हुई, लेकिन बातचीत से कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। संगठनों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि सरकार परिवहन क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए सकारात्मक रुख अपना रही है। इस मुद्दे पर आज एक और अहम बैठक भी बुलाई गई है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए फाइनल किए नाम, पढ़िए किन नामों पर पार्टी ने जताया भरोसा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago