India Has Sufficient Energy Reserves News: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में बीते 5 दिनों से भारी तनाव का माहौल है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के अलावा खाड़ी देशों में बने अमेरिकी एयर बेस पर हमले किए हैं। यहां तक की ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यहां निकलने वाले जहाज को निशाना बनाया जाएगा। इश बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सप्लाई रूकने से भारत में आने वाले दिनों में क्रूड व कच्चे तेल की कमी हो सकती है। अब इन रिपोर्ट्स पर भारत सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत के पास मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त ऊर्जा भंडार हैं और पेट्रोल, डीजल और खाना पकाने की गैस के उपभोक्ताओं को तत्काल किसी कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंत्रालय ने कहा कि आपूर्ति और भंडार की स्थिति पर नज़र रखने के लिए 24x7 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मंत्रालय ने आगे कहा, "ऊर्जा का पर्याप्त भंडार है, अगर जरूरत हुई तो स्थिति को और सुधारने के लिए चरणबद्ध उपाय किए जा सकते हैं।"
भारत रोजाना करीब 50 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात करता है, जिसमें से लगभग 25 लाख बैरल प्रतिदिन होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। यह 33 किलोमीटर लंबा मार्ग ईरान और ओमान के बीच स्थित है और खाड़ी देशों पर ईरानी जवाबी हमलों के बाद इस मार्ग से होकर गुजरने वाला जहाजरानी यातायात लगभग ठप हो गया है। फिलहाल कतर ने एलएनजी का उत्पादन रोक दिया। जो भारत को सप्लाई करता है।
ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच भारत के पास कितने दिन का बचा है क्रूड, जानिए कितने प्रतिशत खाड़ी देशों से आता है LNG
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…