Breaking

Holi 2026: गुलाल, और ठंडाई के साथ पूरे भारत में होली का महोत्सव मनाया जा रहा है, दुनिया भर में आज मची धूम

Holi 2026: हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व होली हर साल देशभर में उल्लास और रंगों के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार न केवल खुशियों और प्रेम का प्रतीक है, बल्कि पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नए रिश्तों को मजबूत करने का संदेश भी देता है। साथ ही, होली वसंत ऋतु के आगमन और सर्दियों के अंत का स्वागत भी है। इस पर्व के बाद चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, जानकी नवमी और हनुमान जयंती जैसे प्रमुख उत्सव आते हैं।

पूरे देश में धूमधाम से होगा होली महोत्सव

इस वर्ष होली 14 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन लोग गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को रंगों में सराबोर कर अपनी खुशियाँ बांटेंगे। शहरों और गांवों में होली महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में होली की रौनक देखने लायक होती है।

बरसाना की लठमार होली – इसमें महिलाएं पुरुषों पर लाठी चलाती हैं, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनती है।

वृंदावन की फूलों की होली – प्रेम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में इस होली में गुलाल की जगह रंग-बिरंगे फूलों से होली खेली जाती है।

गुजिया और होली की मिठास

होली पर गुजिया, ठंडाई और अन्य पारंपरिक व्यंजन खास महत्व रखते हैं। गुजिया इस पर्व की खास मिठाई मानी जाती है, जिसे श्रीकृष्ण को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है और हर घर में तैयार किया जाता है।

होली की शुभकामनाएं

इस पावन अवसर पर लोग अपने परिवार और दोस्तों को होली की बधाई देते हैं। यहाँ कुछ खास संदेश:

रंगों की हो भरमार, खुशियाँ अपार, अपनों का साथ और उत्साह बेशुमार! होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

गुलाल का रंग, अपनों का संग, मिठास और खुशियों की बौछार! होली मुबारक!

रंग बरसे भीगे चुनर वाली, मस्ती, खुशी और उमंग से भरी होली की बधाई!

पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, मिठाइयों की मिठास और अपनों का प्यार! होली की रंगीन शुभकामनाएँ!

गुजिया की मिठास, रंगों की बरसात, अपनों का प्यार और होली की सौगात!

इस होली अपने जीवन में पुराने गिले-शिकवे भुलाकर खुशियों और प्रेम का रंग भरें।

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: क्या होता है रमज़ान का मतलब, जानिए रोज़े के इस पवित्र महीने की अहमियत

Deepika Gupta

Recent Posts

आंध्र प्रदेश के गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने का मामला, इंचार्ज बोलीं- बाहरी नहीं, छात्राओं की शरारत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…

11 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

26 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

1 hour ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

3 hours ago