गुजरात

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू,पहले दिन रखे जाएंगे दो अहम विधेयक

Gujarat Assembly :  गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र आज (सोमवार) से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन दो महत्वपूर्ण बिल पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा, जून में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।

गुजरात जन विश्वास विधेयक

इस विधेयक का उद्देश्य राज्य के 11 अलग-अलग कानूनों में सुधार करना है। इसके तहत छोटे-छोटे नियम तोड़ने पर अब जेल की सजा नहीं होगी। इसके बजाय केवल जुर्माना या आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

यह बदलाव खासकर कारोबार और उद्योग जगत के लिए राहत माना जा रहा है, क्योंकि इससे अनावश्यक कानूनी कार्रवाई और जेल की सजा से बचा जा सकेगा।

इस बिल में जिन कानूनों में संशोधन किया जाएगा, उनमें शामिल हैं:

  • गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एक्ट
  • लेबर वेलफेयर फंड एक्ट
  • म्युनिसिपैलिटीज एक्ट
  • एपीएमसी एक्ट
  • घरेलू जल आपूर्ति अधिनियम
  • सहकारी समितियां अधिनियम
  • टाउन प्लानिंग अधिनियम
  • दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम
  • बिजली शुल्क अधिनियम आदि

गुजरात वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025

इस विधेयक का उद्देश्य है जीएसटी काउंसिल की सिफारिशों को राज्य में लागू करना और गुजरात जीएसटी अधिनियम, 2017 को केंद्रीय जीएसटी अधिनियम, 2017 के अनुरूप बनाना। इससे देशभर में कर प्रणाली को समान बनाए रखने में मदद मिलेगी और गुजरात की टैक्स पॉलिसी भी केंद्र सरकार की पॉलिसी के साथ संतुलन में रहेगी।

ये भी पढ़े : Weather Update : दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान की चेतावनी, UP-बिहार में राहत, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago