उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में आग बनी आवाज़: कॉलेज में छात्र ने खुद को लगाई आग, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

UP News: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित DAV कॉलेज में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर ही खुद को आग के हवाले कर लिया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने कॉलेज प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग तक सबको सकते में डाल दिया। घायल छात्र की पहचान उज्ज्वल राणा के रूप में हुई है, जो कॉलेज में बीए का छात्र बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह उज्ज्वल सामान्य रूप से क्लास में पहुंचा था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद छात्रों और कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाई और आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उज्ज्वल के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है, लेकिन उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मानसिक रूप से था परेशान

छात्रों का कहना है कि उज्ज्वल पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। कॉलेज में फीस जमा करने में देरी होने पर कथित रूप से प्रिंसिपल ने उसे पूरे क्लास के सामने डांटा और अपमानित किया था। कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने उसके साथ मारपीट की थी और क्लास में बैठने से रोक दिया गया था। इसी अपमान से व्यथित होकर उज्ज्वल ने यह खतरनाक कदम उठाया। अस्पताल में भर्ती उज्ज्वल ने मीडिया और पुलिस को दिए कथित बयान में कहा कि न सिर्फ कॉलेज प्रशासन बल्कि स्थानीय पुलिस भी उस पर अनावश्यक दबाव बना रही थी। उसने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल के कहने पर पुलिस ने भी उससे अभद्र व्यवहार किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि घटना की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज परिसर के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और उज्ज्वल के सहपाठियों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। एसपी देहात ने कहा कि “छात्र के आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। यदि किसी की लापरवाही या उत्पीड़न की बात सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” यह हादसा सिर्फ एक छात्र की पीड़ा नहीं, बल्कि शिक्षा संस्थानों में संवेदनहीनता की एक जलती हुई तस्वीर बनकर सामने आया है।


ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago