बिहार

पहले चरण में वोटिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, महिलाओं ने बढ़ाई गर्मी, जानिए किस जिले में कितना हुआ मतदान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, और इस बार मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, इस बार कुल मतदान प्रतिशत 65.08 रहा, जो 2020 के विधानसभा चुनाव के 57.29 प्रतिशत के मुकाबले करीब 7.79 फीसदी ज्यादा है। यह उछाल बिहार की राजनीतिक दिशा बदलने वाला संकेत माना जा रहा है।

महिलाओं ने किया कमाल

सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार महिलाओं ने मतदान में अभूतपूर्व जोश दिखाया। आयोग के अनुसार, महिला वोटिंग में 9.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत भी 7 प्रतिशत बढ़ा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी मतदान केंद्रों तक, महिलाओं की लंबी कतारें इस चुनाव की तस्वीर बदलती नजर आईं। अब बात जिलों की करें तो इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग मुजफ्फरपुर जिले में दर्ज की गई, जहां कुल 71.41 फीसदी मतदान हुआ।

2020 के चुनाव में यहां 58.21 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, यानी इस बार करीब 13.2 फीसदी का उछाल देखने को मिला। वहीं, मुंगेर ने इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बनाया। यहां 2020 के मुकाबले 13.12 फीसदी अधिक मतदान हुआ 2020 में जहां 50.11 फीसदी वोट पड़े थे, वहीं 2025 में यह आंकड़ा 63.23 फीसदी तक पहुंच गया।

शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर भी वोटिंग के मामले में काफी आगे रहा। यहां 71.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव से 12.28 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह सहरसा में 69.15 फीसदी वोटिंग हुई, जो 2020 की तुलना में 11.21 फीसदी ज्यादा है। गोपालगंज और लखीसराय ने भी शानदार प्रदर्शन किया। गोपालगंज में 66.58% (10.22% की वृद्धि) और लखीसराय में 65.05% (10.65% की वृद्धि) वोटिंग हुई।

राज्य के औसत से कम

वहीं, कुछ जिलों में वृद्धि तो हुई लेकिन 10 प्रतिशत से कम रही। इनमें बक्सर (9.62%), बेगूसराय (9.36%), खगड़िया (9.39%), वैशाली (8.71%), मधेपुरा (7.57%), शेखपुरा (7.04%), दरभंगा (6.91%), सीवान (6.81%), नालंदा (6.71%) और भोजपुर (6.70%) शामिल हैं। हालांकि, सबसे कम वोटिंग राजधानी पटना में दर्ज की गई, जहां 58.40 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यह आंकड़ा 52.34 फीसदी था, यानी वृद्धि तो हुई लेकिन राज्य के औसत से कम रही।

कुल मिलाकर, पहले चरण की वोटिंग ने बिहार की सियासत में नया जोश भर दिया है। बढ़ा हुआ महिला मतदान और ग्रामीण इलाकों की सक्रियता इस बात की ओर इशारा कर रही है कि 2025 का चुनावी समीकरण इस बार कुछ बड़ा मोड़ ले सकता है।

ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago