Cover Story Latest

1 अगस्त से नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘नो हॉर्निंग जोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना

Nainital No Honking Zone: उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन स्थली नैनीताल की ऐतिहासिक माल रोड को 1 अगस्त 2026 से 'नो हॉर्निंग जोन' घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में लागू इस व्यवस्था के तहत हॉर्न बजाने पर ₹1000 का जुर्माना लगेगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों पर अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

शोर कम करने पर जोर

कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बताया कि माल रोड पर बढ़ते ध्वनि प्रदूषण से पर्यटकों, स्थानीय लोगों और पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही थी। नई व्यवस्था का उद्देश्य झील किनारे शांत वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग इस नियम से परिचित हैं, जबकि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को इसकी जानकारी देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से माल रोड में हॉर्न का इस्तेमाल न करने और पैदल यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने की अपील की है। जागरूकता के लिए फ्लेक्स, साइन बोर्ड, होर्डिंग्स, 'नो हॉर्निंग जोन' संकेतक, सोशल मीडिया, स्थानीय टीवी, केबल नेटवर्क और एलईडी स्क्रीन का उपयोग किया जा रहा है। PWD ने दोनों ओर संकेतक लगा दिए हैं, जबकि नगर पालिका ने प्रवेश द्वारों, सूचना पट्टों और टोल रसीदों पर भी जानकारी प्रदर्शित की है। प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और नैनीताल के शांत वातावरण को सुरक्षित रखना है।

ये भी देखे: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, CM योगी का ऐलान

Tanisha Verma

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

7 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

26 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

53 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

54 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago