ओडिशा

30 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी, 6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन; वीडियो आया सामने

Odisha Elephant Rescue News: ओडिशा के क्योंझर जिले में वन विभाग की टीम द्वारा कुएं से हाथी को रेस्क्यू करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स वन विभाग टीम की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, क्योंझर के सदर रेंज के बनाजोड़ी में झुंड से बिछड़कर एक हाथी घनी आबादी के बीच बने 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन अधिकारियों की टीम ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद ली। हाथी के रेस्क्यू के लिए आर्किमिडीज पद्धति अपनाई।

रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया हाथी

कुएं में गिरे हाथी को बचाने के लिए दो पाइपों से कुएं में पानी छोड़ा गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि तब हाथी शांत होकर वहीं खड़ा रहता है। पानी पूरा भर जाने के बाद, जेसीबी मशीन से कुएं की बाउंड्री हटाकर पास में 10 फीट तक गहरी खाई खोदी गई और इसके बाद हाथी कुएं से बाहर निकाला गया और फिर उसे वापस जंगल की तरफ छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन को गुरुवार को तड़के पूरा किया गया और इस रेस्क्यू में करीब 6 घंटे का समय लगा।

क्या होती है आर्किमिडीज पद्धति

आर्किमिडीज के सिद्धांत के अनुसार जब किसी वस्तु को पानी या किसी अन्य तरल में डाला जाता है, तो उस पर नीचे से ऊपर की ओर एक बल (बॉयंट फोर्स) लगता है। इसी बल की वजह से वस्तु का वजन कुछ कम महसूस होता है और वह ऊपर की ओर उठने लगती है या तैरने लगती है। इसी सिद्धांत का इस्तेमाल करते हुए बचाव दल ने कुएं में पानी भरना शुरू किया, जिससे पानी का स्तर बढ़ने के साथ हाथी भी धीरे-धीरे ऊपर आ गया और उसे सुरक्षित बाहर निकालना संभव हो सका।

सोशल मीडिया पर ऐसे रहे रिएक्शंस

सोशल मीडिया X पर एक यूजर ने कहा, "भगवान गजानन ने इस नेक काम के लिए सभी वन अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया।" दूसरे यूजर ने पोस्ट में लिखा, " "बेचारा। बहुत थका हुआ, बहुत परेशान, लेकिन आखिरकार बचा लिया गया। मदद करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। आर्किमिडीज का सिद्धांत जिंदाबाद!" एक अन्य यूजर ने हाथी को सुरक्षित बचाने वाले वन अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के कोशिश की सराहना की।

ये भी पढ़ें: ईरान के Warship आईरिस लावन को भारत ने क्यों दी शरण? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा खुलासा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago