देश

पहलगाम हमले की साजिश एक हफ्ते पहले से थी सक्रिय, ट्रेकिंग ऐप और मैप लोकेशन से हुआ बड़ा खुलासा

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की साजिश हमले से करीब एक सप्ताह पहले ही सक्रिय हो चुकी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में यह खुलासा हुआ है कि आतंकियों ने ट्रेकिंग और मैपिंग ऐप का इस्तेमाल कर हमले की तैयारी की थी।

मोबाइल से मिले अहम डिजिटल सबूत

‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान मारे गए एक आतंकी के मोबाइल फोन से मिले डिजिटल रिकॉर्ड में 15 और 16 अप्रैल की तारीख वाले दो मैप स्क्रीनशॉट मिले हैं। इनमें बैसरन इलाके के आसपास के स्थान चिह्नित थे। जांच एजेंसी का मानना है कि इससे स्पष्ट होता है कि 15 अप्रैल से ही हमले की साजिश पर काम शुरू हो चुका था। जांच के अनुसार, आतंकियों को पाकिस्तान स्थित हैंडलर साजिद जट्ट की ओर से मोबाइल ऐप के जरिए लोकेशन और निर्देश भेजे जा रहे थे।

ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकी

28 जुलाई 2025 को श्रीनगर के डाचीगाम जंगल क्षेत्र में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन महादेव’ में फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी मारे गए थे।

स्थानीय लोगों पर मदद का आरोप

जांच में सामने आया कि 21 अप्रैल को तीनों आतंकी स्थानीय निवासी परवेज अहमद के मौसमी ढोक (कच्चे आश्रय) में रुके थे। एनआईए ने परवेज अहमद और उसके चाचा बशीर अहमद जोथड़ को आरोपी बनाया है। एजेंसी का आरोप है कि दोनों ने आतंकियों को भोजन, ठिकाना और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय पोनीवाले सहित कुल 26 लोगों की मौत हुई थी। जांच एजेंसी के अनुसार, आतंकियों ने धार्मिक पहचान के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाया, जिससे यह कश्मीर के सबसे भयावह आतंकी हमलों में से एक बन गया।

ये भी पढ़े: UP BJP की नई टीम का ऐलान, इन 46 चेहरों पर संगठन ने जताया भरोसा

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago