होम = Breaking = UP BJP की नई टीम का ऐलान, इन 46 चेहरों पर संगठन ने जताया भरोसा

UP BJP की नई टीम का ऐलान, इन 46 चेहरों पर संगठन ने जताया भरोसा

by | Jun 25, 2026 | Breaking, News Latest

Uttar Pradesh BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 46 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस फेरबदल में सामाजिक और जातीय संतुलन साधने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बाराबंकी की प्रियंका रावत को महामंत्री से पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही पूजा पाल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उपाध्यक्ष:

  • सुरेश राणा
  • सत्यपाल सैनी
  • ब्रज बहादुर
  • धर्मेंद्र सिंह
  • मोहित बेनीवाल
  • देवेश कोरी
  • प्रियंका रावत
  • दर्विुर्विजय शाक्य
  • रमेश सिंह
  • नीरज सिंह
  • अर्चना मिश्रा
  • पूजा पाल
  • शंकर गिरी
  • कामेश्वर सिंह
  • कृतिका अग्रवाल
  • सुरेश मौर्य
  • राजेश यादव
  • कृष्ण बिहारी राय
  • आलोक गुप्ता

महामंत्री:

  • रामप्रताप सिंह चौहान
  • गीता शाक्य
  • अभिजात मिश्रा
  • उपेंद्र रावत
  • संजय राय
  • शंकर लोधी
  • दिलीप पटेल
  • राजेश चौधरी

मंत्री:

  • विजय शिवहरे
  • बसंत त्यागी
  • शिवभूषण सिंह
  • सहजानंद राय
  • अंकुर शर्मा
  • अनिल यादव
  • अवधेश श्रीवास्तव
  • विजय राजभर
  • प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा
  • किरण लोधी निषाद
  • राकेश बिंद
  • संचिता सिंह चौहान (लुनिया)
  • रजनी पांडेय
  • राहुल वाल्मीकि
  • महामेधा नागर
  • दीपमाला संतोषी
  • सुहासिनी जायसवाल
  • यतेंद्र शर्मा
  • आकांक्षा सोनकर

क्षेत्रीय अध्यक्ष

  • पश्चिम: नबाब सिंह नागर
  • ब्रज: पूरन लाल लोधी
  • कानपुर: राम किशोर साहू
  • अवध: अवधेश द्विवेदी
  • काशी: अशोक चौरसिया
  • गोरखपुर: विनोद राय

कार्यालय मंत्री

  • भारत दीक्षित

कार्यालय सह मंत्री

  • अतुल अवस्थी
  • लक्ष्मण सिंह

अन्य प्रमुख पद

  • दिनेश प्रताप सिंह – मुख्य प्रवक्ता
  • शमनीष दीक्षित – प्रदेश मीडिया संयोजक
  • हिमांशुराज पंडित – प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

मोर्चा अध्यक्ष

  • युवा मोर्चा – रोहित मिश्रा
  • पिछड़ा मोर्चा – प्रकाश पाल
  • किसान मोर्चा – देवेंद्र सिंह
  • अनुसूचित मोर्चा – अशोक रावत
  • महिला मोर्चा – सरोज कुशवाह
  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा – विद्याभूषण गोंड

सामाजिक समीकरणों पर फोकस

बीजेपी के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी चुनावों से पहले सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। प्रियंका रावत और पूजा पाल जैसे चेहरों को आगे बढ़ाकर पार्टी ने विभिन्न सामाजिक वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने का संकेत दिया है। वहीं, संजय राय को दोबारा महामंत्री बनाकर नेतृत्व ने उन पर भरोसा कायम रखा है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

ये भी पढ़े: विरोध की कीमत चुका रहा PoK, खाने-पीने की चीजें और दवाएं हुईं दुर्लभ; Pak पर घेराबंदी के आरोप