Uttar Pradesh BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 46 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस फेरबदल में सामाजिक और जातीय संतुलन साधने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बाराबंकी की प्रियंका रावत को महामंत्री से पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही पूजा पाल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
बीजेपी के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी चुनावों से पहले सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। प्रियंका रावत और पूजा पाल जैसे चेहरों को आगे बढ़ाकर पार्टी ने विभिन्न सामाजिक वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने का संकेत दिया है। वहीं, संजय राय को दोबारा महामंत्री बनाकर नेतृत्व ने उन पर भरोसा कायम रखा है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है।
ये भी पढ़े: विरोध की कीमत चुका रहा PoK, खाने-पीने की चीजें और दवाएं हुईं दुर्लभ; Pak पर घेराबंदी के आरोप
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…