पटना। बिहार के बड़े बिजनेसमैन व भाजपा नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार देर रात उनके अपार्टमेंट के बाहर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। रात साढ़े 11 के करीब गांधी मैदान के रामगुलाम चौक के पास अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। आनन फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक गोपाल खेमका देर रात खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए बांकीपुर क्लब से अपने घर लौटे थे। जैसे ही अपने अपार्टमेंट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। 7 साल पहले उनके बेटे का भी मर्डर हुआ था।
घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। जहां पर हत्या हुई वह जगह गांधी मैदान थाने से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर है। पुलिस पर 2 घंटे बाद पहुंचने का आरोप लग रहा है। उनके भाई शंकर खेमका ने कहा कि रात 11 बजे मर्डर हुआ और गांधी मैदान थाना पुलिस 2 बजे पहुंचती है। बॉडी लेकर पहुंचने के बाद SP पहुंचती हैं। लालू यादव के जंगलराज की याद दिलाते हैं जबकि खुद आर्गनाइज तरीके से क्राइम को बढ़ावा देते हैं। पुलिस असहाय है।
गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब के डायरेक्टर थे। उनके दो बेटे थे, एक बेटे गुंजन खेमका की 2018 में उनकी फैक्ट्री के गेट पर अपराधियों ने गोली मार थी। दूसरे बेटे गौरव खेमका पटना IGIMS में डॉक्टर हैं। उनकी बेटी लंदन में रह रही हैं। गोपाल खेमका का पेट्रोल पंप से लेकर फैक्ट्री तक का बिजनेस हैं। उन्होंने मगध अस्पताल भी खोल रखा है। देर रात हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव भी उनके घर पहुंचे।
Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…
Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…
Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…
Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…
Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…
Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…