चुनाव

अब हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे राहुल गांधी, वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में एक बार फिर से भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी से चुनाव चोरी किए गए थे और यह शत प्रतिशत सत्य है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाए जाते हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं.

फर्जी वोट के कारण हम हार गए और भाजपा जीत गई : राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे वोट लोकसभा और विधानसभा में बराबर थे,लेकिन लोकसभा में हम जीत गए और विधानसभा में हम साफ हो गए. इसका कारण यह था कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी की. हमने सबूतों के साथ दिखाया कि असेंबली में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे. बेंगलुरू साउथ में भी एक लाख फर्जी वोट थे, जिसके कारण हम हार गए और भाजपा जीत गई. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने उन्हें वीडियोग्राफी और वोटर लिस्ट तक तक नहीं दी. राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं ने फोटो और एड्रेस के साथ सबूत इकट्ठा किए और इन प्रमाणों को ब्लैक एंड व्हाइट में रखा, ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके.

चोरी का मतलब सिर्फ वोट की चोरी नहीं है

राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी का मतलब सिर्फ वोट की चोरी नहीं है, यह आपके अधिकारों की चोरी है,आरक्षण की चोरी है, रोजगार की चोरी है, शिक्षा की चोरी है, और लोकतंत्र की हत्या है. यह केवल वोट चोरी नहीं हो रही है, यह आपकी ज़मीन भी अंबानी और अदानी को दे दी जाएगी.

ये भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला… बिहार में SIR प्रक्रिया में 1 सितंबर के बाद भी स्वीकार होंगे दस्तावेज

उन्होंने यह भी कहा कि जो शक्तियां महात्मा गांधी की हत्या करने की कोशिश कर रही थीं, वही शक्तियां आज संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रही हैं. हम ऐसा नहीं होने देंगे. राहुल गांधी ने बिहार की जनता,खासकर युवाओं और महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला और यह वोट चोरी को रोकने का आंदोलन बन गया.

एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम

कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में आगे कहा कि माधवापुरा में हमने एटम बम दिखाया था,अब हाइड्रोजन बम आ रहा है. वोट चोरी की सच्चाई अब पूरे देश को पता चलने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता ने एकजुट होकर इस मुद्दे पर संघर्ष करने का जज्बा दिखाया और भविष्य में यह पूरी तरह से उजागर हो जाएगा. राहुल गांधी ने जनता से गारंटी ली कि इसके बाद नरेंद्र मोदी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा पाएंगे. राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार में काफी चर्चित रही और उन्होंने जनता से लोकतंत्र और उनके अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago