Rain exposed Yamuna Authority
Greater Noida News : बारिश ने एक बार फिर यमुना प्राधिकरण की पोल खोल दी है। मौसम की पहली बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बने एक गांव में जलभराव की वजह से बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी जाने में भारी परेशानी हो रही है। यहां पिछले चार दिनों से कई फीट पानी भरा हुआ है। इससे परेशान होकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट के पास प्राधिकरण ने सरकारी और स्कूल आंगनवाड़ी शुरू किए गए ताकि बच्चे पढ़ाई कर सकें और साथ ही आंगनवाड़ी में उनको देखभाल मिल सके। लेकिन रविवार की रात भारी बारिश के कारण, स्कूल और आंगनबाड़ी के सामने पानी भर गया। बारिश के बाद से अब चार दिन हो गए। लेकिन अब तक पानी भरा हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। बुधवार रात दोबारा बारिश हुई और हालत और बिगड़ गए और गुरुवार को बच्चों को स्कूल गंदे पानी से होकर जाना पड़ा है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
गांव में रहने वाले लोग यमुना प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों को रोज गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे बीमारी फैलने का डर है। लोगों का सवाल है कि “क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?” एयरपोर्ट के पास बने स्कूल और आंगनबाड़ी तक जाने के लिए बच्चों को रोजाना पानी से गुजरना पड़ता है। यह हालत दिखाते हैं कि यमुना प्राधिकरण ऐसी स्थिति को लेकर कितना गंभीर है। प्राधिकरण को जल्द ही कुछ करना होगा ताकि बच्चे सुरक्षित और साफ-सुथरा माहौल में पढ़ाई कर सके।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…