Red Sea Houthi Attack: लाल सागर में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हमला हूती विरोधियों की ओर से किया गया। घटना के बाद पाकिस्तान सरकार ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हमले की निंदा की है।
लाल सागर में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान ने कड़ा विरोध जताया है। उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार ने कहा कि हमले में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हुई, जबकि एक घायल है। उन्होंने हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लाल सागर में जहाजों की आवाजाही और समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।
विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी जुटाने और हमले के हालात समझने के लिए पाकिस्तान सऊदी अधिकारियों और यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के संपर्क में है। उन्होंने रियाद स्थित पाकिस्तानी दूतावास को भी संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल संपर्क करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मामले की पूरी जानकारी सामने आ सके और प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद पहुंचाई जा सके।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…