Saharsa: बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर स्थित सरडीहा गांव के मध्य टोला में फूड पॉइजनिंग की आशंका से 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। प्रभावितों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ बीमार होने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार शाम गांव में सत्यनारायण भगवान की पूजा हुई थी। इसके बाद लोगों ने प्रसाद खाया। अगले दिन से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में कुछ लोगों को परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे कई घरों में उल्टी और दस्त की शिकायत सामने आने लगी। कई लोगों की हालत लगातार उल्टी-दस्त के कारण बिगड़ गई।
मामले की जानकारी अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर के चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई। इसके बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची और प्रभावित लोगों का घर-घर जाकर इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से बीमार लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जबकि कुछ ग्रामीण गांव से बाहर भी इलाज करा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रसाद खाने के बाद ही लोगों की तबीयत खराब हुई, इसलिए वे इसे बीमारी की वजह मान रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग फिलहाल मामले की जांच कर रहा है और अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मेडिकल टीम गांव में रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़े: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…