जब सूर्य खुद करेंगे रामलला का तिलक
Ram lala Surya Tilak: रामनगरी अयोध्या आज एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य की साक्षी बनने जा रही है। रामनवमी के पावन अवसर पर दोपहर ठीक 12 बजे ऐसा क्षण आएगा, जब विज्ञान और आस्था का संगम दिखेगा सूर्य की किरणें सीधे रामलला के ललाट पर तिलक करेंगी। यह दिव्य दृश्य करीब 4 मिनट तक रहेगा, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्सुक हैं।
रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किसी चमत्कार से कम नहीं, लेकिन इसके पीछे अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीक काम कर रही है। खास ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम के जरिए सूर्य की किरणों को दर्पण और लेंस के माध्यम से इस तरह निर्देशित किया गया है कि वे ठीक दोपहर 12 बजे रामलला के मस्तक पर पड़ें। इस पूरी तकनीक को विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने तैयार किया है, जिसमें सूर्य की गति और कोण का बारीकी से अध्ययन किया गया। खास बात यह है कि आने वाले वर्षों में भी बिना बदलाव के यह प्रक्रिया ऐसे ही काम करती रहेगी।
रामलला के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
भगवान को पीतांबर (पीले वस्त्र) पहनाए जाएंगे
गर्भगृह में जन्म के समय 14 विशेष पुजारी मौजूद रहेंगे
सुबह 9 बजे दूध, दही, घी, शहद, नारियल जल और चंदन से अभिषेक होगा
जन्म के बाद रामलला को सोने-चांदी की कढ़ाई वाले वस्त्र और आभूषण पहनाए जाएंगे
मुकुट में जड़े हीरे, स्वर्ण आभूषण और हाथों में धनुष-बाण इस दिव्यता को और बढ़ाएंगे।
जन्म के बाद रामलला को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इसमें खीर, हलवा, पंचामृत, खुरचन पेड़ा और विभिन्न प्रकार की पंजीरी शामिल हैं। करीब 10 क्विंटल प्रसाद तैयार किया गया है, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
इस बार अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी हाईटेक है।
पहली बार AI तकनीक और 1000+ CCTV कैमरों से निगरानी
ड्रोन से सर्विलांस
सरयू घाटों पर SDRF और NDRF की तैनाती
सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में मुस्तैद
भारी वाहनों को शहर से दूर डायवर्ट किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
इस ऐतिहासिक क्षण का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। मंदिर परिसर में भी कई LED स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस दिव्य दृश्य का दर्शन कर सकें।
रामनवमी पर श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। आरती पास धारकों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। हालांकि सूर्य तिलक के समय से आधे घंटे पहले और बाद तक वीआईपी एंट्री बंद रहेगी।
यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और विज्ञान का अद्भुत मेल है। जब सूर्य की किरणें 75 मिमी के गोलाकार रूप में रामलला के मस्तक को स्पर्श करेंगी, तो वह दृश्य इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। आज अयोध्या में सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक ऐसा दिव्य अनुभव हो रहा है, जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
ये भी पढे़ं: बाजार में भूचाल! सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, लाखों करोड़ स्वाहा, ट्रंप के बयान से मचा हाहाकार
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…