UP Fraud News: ज्यादा ब्याज और बेहतर रिटर्न का लालच देकर हजारों लोगों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो भाइयों को यूपी STF ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर बदायूं, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों के 35 हजार से अधिक निवेशकों को चूना लगाने का आरोप है।...
Topic / Trending : Uttar Pradesh News
Banda News: कूड़े को लेकर विवाद में महिला की हत्या, देवर और भतीजे पर हंसिया से हमला करने का आरोप
उत्तर प्रदेश के बांदा में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया। दो परिवारों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गीता नाम की महिला पर उसके देवर रामबहादुर और भतीजे ने कथित तौर पर हंसिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद...
Agra News: जर्जर सड़क में फंसी एंबुलेंस, 2 घंटे बाद अस्पताल पहुंची… नवजात की मौत
आगरा के बाह इलाके से स्वास्थ्य व्यवस्था और खराब सड़कों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस खराब सड़क पर फंस गई। करीब दो घंटे तक वाहन रास्ते में ही अटका रहा। अस्पताल पहुंचने तक नवजात बच्ची की...
करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या का खुलासा, बहू पर साजिश रचने का आरोप; 6 लाख की सुपारी की बात आई सामने
कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में कारोबारी की बहू शालू की भूमिका सामने आने का दावा किया गया है। पुलिस ने शालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसे हत्या की साजिश में मुख्य भूमिका...
30 फीट से बांध में कूदा युवक, नीचे पानी नहीं चट्टान मिली; दोनों पैर टूटे
झांसी में सोशल मीडिया रील के लिए स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने पहूज बांध से करीब 30 फीट नीचे छलांग लगा दी। उसे अंदाजा नहीं था कि नीचे पानी की गहराई काफी कम है। छलांग लगाते ही उसके दोनों पैर चट्टान से टकरा गए। हादसे में दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ...
864 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरा JPNIC! CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
JPNIC Controversy: वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने परियोजना के निर्माण पर हुए खर्च और इसके अधूरे रहने...
IPS की मां की लूट-हत्या की कहानी निकली झूठी! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा
IPS Ashutosh Mishra Mother Death: उत्तर प्रदेश में तैनात IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हुई है। शुरुआत में घटना को लूट और हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन...
यूपी में एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर बड़ा एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत कई उत्पादों पर रोक
UP Analog Dairy Products Ban: उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण और बिक्री को लेकर सख्त कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश में ऐसे उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिनकी गुणवत्ता और संरचना...
जालौन में प्रेम-प्रसंग को लेकर हंगामा, घर के बक्से में छिपा मिला युवक
Jalaun Love Affair Case: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। कालपी क्षेत्र के मैनपुर गांव में एक युवक कथित तौर पर रात के समय एक महिला के घर पहुंचा था। जब घर में मौजूद लोगों को इसकी भनक लगी तो युवक ने...
मथुरा में कार सेवा के आह्वान पर प्रशासन सख्त, कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर रोकी गई पहल
Mathura Krishna Janmabhoomi Car Seva: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर को लेकर किए गए कार सेवा के आह्वान के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि न्यायालय के निर्देशों के तहत किसी भी नई परंपरा या गैरकानूनी...
आस्था, समरसता और स्वाभिमान: योगी सरकार में कैसे बदला कांवड़ यात्रा का स्वरूप
Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा केवल भगवान शिव को जल चढ़ाने की धार्मिक परंपरा नहीं रह गई है, बल्कि यह आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी बड़ा माध्यम बनती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने...
मिड-डे मील पर उठे सवाल: बच्चों को मिला खराब खाना, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में
Sitapur Mid Day Meal Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे मील को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद...












