Breaking

तमिलनाडु के लिए उठी अलग ध्वज की मांग, सियासी हलचल तेज; TVK नेता के बयान को BJP ने बताया अलगाववादी

Tamil Nadu Separate Flag Demand: तमिलनाडु के लिए अलग झंडा बनाने की मांग को लेकर तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेता आधव अर्जुन ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य की पहचान और प्राथमिकता को दर्शाने वाला एक अलग झंडा होना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री विजय से 18 जुलाई और 1 नवंबर को पहली बार यह झंडा फहराने की अपील की. साथ ही कहा कि इसे हर घर में भी फहराया जाना चाहिए. वहीं, बीजेपी ने इस मांग पर सवाल उठाते हुए 'अलगाववादी मानसिकता' के खिलाफ चेतावनी दी है.

'तमिल लोगों की रक्षा करती है'

आधव अर्जुन ने कहा कि तमिल भाषा की रक्षा करने की जरूरत किसी को नहीं है, क्योंकि दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो तमिल की रक्षा करने की ताकत रखता हो. उनके मुताबिक, तमिल ही लोगों की रक्षा करती है और लोग इससे लाभ उठाते हैं. उन्होंने कहा कि तमिल के प्रति यह सोच केवल मंचों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर जगह दिखाई देनी चाहिए. इसके लिए जरूरी कानून भी बनाए जाने चाहिए.

उन्होंने कहा कि कई राज्यों के अपने झंडे हैं, इसलिए तमिलनाडु का भी अपना झंडा होना चाहिए, जिसमें राज्य को प्राथमिकता दी जाए. उनके अनुसार, इस झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के बराबर दर्जा मिलना चाहिए.

बीजेपी ने अलगाववादी सोच को लेकर उठाए सवाल

आधव अर्जुन की मांग पर बीजेपी नेता विनोज सेल्वम ने विरोध जताया. उन्होंने 'अलगाववादी मानसिकता' के खिलाफ चेतावनी देते हुए सवाल किया कि विभाजन की सोच को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है. बीजेपी ने तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग को इसी मुद्दे से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़े: दीपिंदर गोयल का नया गैजेट Temple भारत में लॉन्च, ₹85,000 है कीमत; जानें फीचर्स

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

34 minutes ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

1 hour ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

2 hours ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

2 hours ago

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

2 hours ago